logo

मेसी को 8वीं बार मिला बेस्ट फुटबॉल प्लेयर का खिताब, जानें इस खिलाड़ी के अचीवमेंट्स

messi.jpeg

द फॉलोअप डेस्क 
अर्जेंटीना के फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी को आठवीं बार दुनिया के बेस्ट फुटबॉल खिलाड़ी के खिताब से नवाजा गया है। अमेरिका में दिये जाने वाले इस खिताब को खेल की दुनिया में डी’ओर के नाम से जाना जाता है। मेसी डी’ओर खिताब की इस रेस में अपने मुकाबिल मैनचेस्टर के स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड को मात देकर उनसे आगे निकले हैं। गौरतलब है कि मेसी की कप्तानी में ही अर्जेंटीना ने 2022 में फीफा वर्ड कप पर कब्जा किया था। मेसी इससे पहले 2009, 2010, 2011, 2012, 2015, 2019 और 2021 में ही डी’ओर का खिताब हासिल कर चुके हैं। 

मैदान पर अभी भी सक्रिय हैं मेसी 

बता दें कि मेसी से पहले कई नामी-गिरामी और स्टार फुटबॉल खिलाड़ियों ने अमेरिका से अपने करियर की शुरुआती की है। लेकिन लगातार आठ बार डी’ओर सम्मान पाने वाले वे पहले खिलाड़ी हैं। यहां तक कि मेसी से पूर्व किसी भी MLS फुटबॉल प्लेयर को डी’ओर का सम्मान नहीं मिला है। मेसी की ये उपलब्धि इस मायने में भी खास हो जाती है कि वे अभी भी मैदान पर सक्रिय हैं। उन्होंने रिटायमेंट की घोषणा नहीं की है। मेसी ने डी’ओर का खिताब हासिल करने के बाद प्रेस को कहा, मैंने इतने अचीवमेंट्स की कल्पना नहीं की थी, जो मुझे मिले हैं। मुझे दुनिया और इतिहास के बेहतरीन फुटबॉल टीम के साथ खेलने का अवसर मिला। इसलिए मेरी इन निजी उपलब्धियों के पीछे उन सभी साथियों का योगदान भी शामिल हैं, जो इस वक्त यहां नहीं है। 

कौन हैं दूसरे स्थान पर रहे एर्लिंग हालैंड

बता दें कि डी’ओर सम्मान के रेस में दूसरे स्थान पर रहे एर्लिंग हालैंड पिछले फुटबॉल सीजन में अपनी टीम के लिए 52 गोल दाग चुके हैं। गत वर्ष उनकी टीम ने मैनचेस्टर सिटी ट्रेबल ट्राफी हासिल किया था। एर्लिंग हालैंड को गर्ड मूलर ट्राफी से सम्मानित किया गया। बहरहाल, मेसी के पहले स्पेन और बर्सिलोना के मिडफील्डर एताना बोनमाटी ने रिकार्ड तोड़ कामयाबी के बाद डी’ओर फेमिनिन का खिताब अपने नाम किया था। उनको ये सम्मान स्पेन को विश्व कप में सफलता के लिए दिया गया था। इसके साथ ही एताना ने पिछले फुटबॉल सीजन में बार्सिलोना की लीगा एफ और चैंपियंस लीग की कामयाबी में अहम भूमिका अदा की थी। 


 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N